रतलाम / सैलाना। नगर के बजरंग चौक पर जीर्णोद्धार कार्य की शुरुआत के साथ ही नवरात्रि पर्व की तैयारियों को लेकर नवयुवक नवदुर्गा उत्सव समिति और क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है। नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला ने विधिवत पूजन-अर्चन के साथ जीर्णोद्धार कार्य का भूमिपूजन किया। इस पहल से नवरात्रि से पहले नवयुवक मंडल को घटस्थापना के लिए व्यवस्थित स्थल उपलब्ध होने की उम्मीद है। बजरंग चौक पर होने वाले इस कार्य से धार्मिक आयोजन के साथ ही क्षेत्र की व्यवस्थाओं को भी नई दिशा मिलेगी।
भूमिपूजन का धार्मिक अनुष्ठान पंडित युवराज त्रिवेदी द्वारा विधिविधान से संपन्न कराया गया। इस अवसर पर नवयुवक नवदुर्गा उत्सव समिति की ओर से नवीन ग्वाले ने नगर परिषद अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला को पगड़ी पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। समिति ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, पार्षदों, पार्षद प्रतिनिधियों और नगर परिषद कर्मचारियों का भी स्वागत किया। आयोजन के दौरान नवयुवक मंडल के सदस्यों ने आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की।
नवरात्रि से पहले मिलेगी घटस्थापना की सुविधा
बजरंग चौक पर जीर्णोद्धार कार्य शुरू होने से नवयुवक नवदुर्गा उत्सव समिति को नवरात्रि के दौरान घटस्थापना और धार्मिक आयोजनों के लिए व्यवस्थित स्थान मिलने की उम्मीद है। नगर परिषद की इस पहल को स्थानीय धार्मिक आयोजन की व्यवस्थाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। समिति के सदस्यों और वार्डवासियों ने आयोजन में सहभागिता कर उत्साह व्यक्त किया।
जनप्रतिनिधियों और समिति सदस्यों की रही मौजूदगी
भूमिपूजन कार्यक्रम में नगर परिषद उपाध्यक्ष सुनीता पाठक, सीएमओ नीतू सिंह, पार्षद जगदीश पाटीदार, पार्षद पुष्पा राठौड़, पार्षद कृष्ण चंदेल, पार्षद मंगलेश कसेरा, पार्षद प्रतिनिधि किशोर कसेरा, गोपाल कांग, इंजीनियर अमूल मोरे, परिषद कर्मचारी धीरज रावत, अभिमन्यु ग्वाले, मांगीलाल कटारा, शैलेन्द्र सिंह, विजय शर्मा (पं. मोनू शर्मा), रामप्रसाद चंदेल, पार्षद नाथुला राठौड़, एल्डरमैन और भाजपा मंडल उपाध्यक्ष लखन चंदेल सहित नगर परिषद के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
वहीं, नवयुवक नवदुर्गा उत्सव समिति की ओर से समाजसेवी मोनू शर्मा, बाबुदा ग्वाले, ललित चंदेल, जीवन चंदेल , राजू सागर, घनश्याम ग्वाले, अनुराग ग्वाले, आकाश ग्वाले, कान्हा ग्वाले, पिल्लू ग्वाले, पप्पू ग्वाले, रोहित ग्वाले, हरिश ग्वाले, कपिल ग्वाले, रोहन ग्वाले, गज्जू ग्वाले, माधव ग्वाले, बिट्टू ग्वाले, आदित्य ग्वाले और लक्की धाकड़ ग्वाले मौजूद रहे।
कार्यक्रम में पत्रकार नंदलाल बैरागी और रवि ग्वाले सहित नवयुवक नवदुर्गा उत्सव समिति बजरंग चौक सैलाना के सभी सदस्य और वार्डवासी उपस्थित रहे। जीर्णोद्धार कार्य के भूमिपूजन के साथ ही क्षेत्र में नवरात्रि पर्व की तैयारियों को लेकर उत्साह देखने को मिला।
रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत