|
नीमच। शहर में इन दिनों गणेश उत्सव की धूम है। गली-मोहल्लों में गणपति प्रतिमाओं की स्थापना के साथ प्रतिदिन धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में गणेश उत्सव के दसवें दिन हुडको कॉलोनी में गणेश उत्सव समिति द्वारा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। मटकी फोड़ प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं कॉलोनीवासी मौजूद रहे और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान गणेश जी की भव्य आरती भी आयोजित की गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेता मुकेश कालरा, समाजसेवी डी.पी. सिंह, सुनील कटारिया सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत मयंक उपाध्याय, नितिन दुरिया, मोनू शर्मा, राजू गर्ग, मोनू अग्रवाल, अंशुल फुलवानी, हरीश लालवानी, नवीन जैन, हेमंत पुरस्वानी, सहित समिति के सदस्यों द्वारा किया गया। गणेश उत्सव के रंग में रंगे इस आयोजन ने हुडको कॉलोनी में भक्तिमय वातावरण के साथ उत्साह और उमंग का माहौल बना दिया। उक्त जानकारी नवीन जी जैन द्वारा दी गई... |