|
विधायक, कलेक्टर, एसपी एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रभारी मंत्री का किया आत्मीय स्वागत् आगर-मालवा : प्रदेश के अनुसूचित जाति कल्याण एवं आगर-मालवा जिला प्रभारी मंत्री श्री नागर सिंह चौहान बुधवार को अल्प प्रवास पर सर्किट हाउस आगर मालवा पहुंचे। प्रभारी मंत्री ने सर्किट हाउस पर विधायक श्री माधव सिंह मधु गहलोत, कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी, जिला पंचायत सीईओ श्री बीएस सोलंकी के साथ बैठक कर 17 सितम्बर से प्रारंभ हो रहे सेवा संकल्प अभियान की जिले में की जा रही तैयारियों तथा जन विश्वास अभियान की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने प्रभारी मंत्री को सेवा संकल्प अभियान की विस्तृत रूपरेखा एवं जिले में आयोजित की जाने वाली गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही जनविश्वास अभियान के तहत् अब तक आयोजित शिविरों, जनसमस्याओं के निराकरण तथा प्रस्तावित शिविरों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों से चर्चा कर जिले में विकास गतिविधियों और योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी भी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रविन्द्र बोयत, एसडीएम श्री मिलिन्द ढ़ोके, जिला संयोजक श्री शेखर उईके, जिला अध्यक्ष श्री ओम मालवीय, श्री भेरूसिंह चौहान एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी भी उपस्थित थे। प्रारंभ कलेक्टर डॉ. मीना एवं एसपी श्री सोनी ने पुष्प गुच्छ भेंटकर प्रभारी मंत्री का स्वागत् किया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भी पुष्प गुच्छ भेंटकर प्रभारी मंत्री का आत्मीय स्वागत् किया। |