|
आगर-मालवा - मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना अंतर्गत विकासखंड आगर के चयनित वृंदावन ग्राम तनोड़िया में पशुपालन विभाग द्वारा पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में श्री नरेन्द्र सिंह बिचौट, श्री मुकेश परमार, श्री सोदान सिंह एवं श्री महेश मित्तल अतिथि के रूप में उपस्थित थे। अतिथियों द्वारा योजना के तहत चयनित पशुपालकों को स्वीकृति पत्र वितरित किये गये। शिविर में कुल 238 पशुओं के लिए निःशुल्क औषधि वितरण किया गया एवं नस्ल सुधार हेतु 4 कृत्रिम गर्भाधान किये गये। इस अवसर पर उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. एम.एल. जारोलिया ने विभागीय हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में डॉ. अंकित जैन, डॉ. शुभम सिंह, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी अशोक कुमार, भारत मालवीय, मैत्री कार्यकर्ता घनश्याम सिंह, समरथ गुर्जर, राधेश्याम सहित बड़ी संख्या में पशुपालक उपस्थित थे। |