आगर-मालवा : कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री गोपाल सिंह राठौर के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं अवैध परिवहन पर नियंत्रण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत 06, 07 एवं 08 सितम्बर 2026 को आबकारी विभाग द्वारा 07 प्रकरण दर्ज किए गए। जिनमें कुल 40.12 बल्क लीटर अवैध मदिरा जप्त की गई एवं 500 किलोग्राम महुआ लहान जप्त कर मौके पर नष्ट किया गया। मदिरा एवं महुआ लहान की अनुमानित कीमत 57,504/- रुपये है। इस तीन दिवसीय कार्यवाही के दौरान राजस्थान सीमा पर गांव एवं ढाबों की सघन तलाशी ली गई। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 1915 के तहत् वैधानिक कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही आबकारी उप निरीक्षक श्री नरेन्द्रसिंह डामर ने की। कार्यवाही के दौरान आबकारी आरक्षक सर्वश्री दीनबंधु पाटीदार, सुनील कुमार, भावेश चौहान, गौरव जडेजा, योगेन्द्रसिंह पंवार, पूजा परमार का सहयोग रहा। यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
शहर : अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही अवैध मदिरा एवं महुआ लहान जप्त