|
आगर मालवा : मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, आगर वृत्त द्वारा उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु "जन समस्या निवारण" शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 09 सितम्बर 2026 को ग्राम सुदवास एवं 16 सितम्बर 2026 को ग्राम लदुरी गेहलोत में प्रातः 11:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। अधीक्षण यंत्री श्री रत्नेश अयाची ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में वितरण ट्रांसफार्मर संधारण, क्षमता वृद्धि, पोल-तार सुधार, विद्युत देयक सुधार, नवीन संयोजन, मीटर शिकायत, भार वृद्धि/कमी, बकाया भुगतान सहित अन्य शिकायतों का मौके पर निराकरण कर उपभोक्ताओं को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं से इन शिविरों का आधिकारिक लाभ उठाने का आग्रह किया गया है। |