|
रामपुरा, जावद, जीरन और कुकड़ेश्वर में आयोजित होंगे शिविर नीमच । मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत नीमच जिले में सितंबर माह में चार शिविर आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार शिविरों में संबंधित नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों के नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। अभियान के तहत 3 सितंबर को नगर परिषद रामपुरा में शिविर आयोजित होगा। इसमें नगर परिषद रामपुरा के साथ ग्राम पंचायत बैसला, बारवाड़िया, मजीरिया, चेनपुरिया, चन्द्रपुरा, अमरपुरा, बुज, डायली, खिमलाब्लॉक, खेतपालिया, लसुडिया ईस्तमुरार एवं सोनडी क्षेत्र शामिल रहेंगे। 11 सितंबर को नगरपालिका जावद में शिविर होगा। इसमें नगर परिषद जावद, नगर परिषद नयागांव तथा नगर परिषद अठाना के नागरिक शामिल होंगे। 18 सितंबर को नगर परिषद जीरन में शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें नगर परिषद जीरन के साथ ग्राम पंचायत अमावली जागीर, बमोरा, चीताखेड़ा, धामनिया, घसुण्डी जागीर, हरनावदा, कराडिया महाराज, महुड़िया, राबडिया एवं सोनियाना क्षेत्र शामिल रहेंगे। इसी क्रम में 25 सितंबर को नगर परिषद कुकड़ेश्वर में शिविर होगा। इसमें नगर परिषद कुकड़ेश्वर तथा ग्राम पंचायत कुंडालिया, पावटी, मोया, नलवा, कुन्दवासा, भदवास, लसुड़ियाआंत्री, बरखेड़ा, तलाऊ, हनुमंतिया, फूलपुरा, चिकली ब्लॉक एवं भाटखेड़ी खुर्द क्षेत्र के नागरिक शामिल होंगे। कलेक्टर श्री चंद्रा ने निर्देश दिए हैं, कि शिविर आयोजन की तैयारियां संबंधित मुख्य नगरपालिका अधिकारी/मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत द्वारा एसडीएम के मार्गदर्शन में सुनिश्चित की जाएं। सभी जिला अधिकारी अपने अधीनस्थ मैदानी अमले के साथ शिविरों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। |