|
जैन बोहरा परिवार ने किया नेत्रदान, इससे 2 लोगों को मिलेगी नई रोशनी*- चीताखेड़ा । स्थानीय ग्राम चीताखेड़ा के जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय रोशनलाल जैन के बड़े पुत्र एवं भगवती प्रसाद, कैलाश , गणपत, गोपाल के बड़े भाई व कांतिलाल , कृष्ण कुमार के पिता जी एवं अमित, अक्षय, दीपक, राजेंद्र, दिव्यांश के बड़े पापा एवं आदित्य, मोक्ष के बड़े दादाजी मोहन लाल जैन की 68 वर्ष की आयु में शनिवार को निधन हो गया। जिनकी अंतिम शवयात्रा निवास स्थान चीताखेड़ा नई आबादी से निकाली गई। अंतिम शवयात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन व रिस्तेदारो सहित अन्य लोग शामिल हुए। मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार किया गया जहां परिजनों ने मुखाग्नि दी। उपस्थित लोगों ने शौक संवेदना व्यक्त कर दिवंगत आत्मा को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की। लायंस क्लब द्वारा चीताखेड़ा निवासी मोहन लाल जैन 68 वर्ष के मरणोपरांत परिवार ने नेत्रदान कराया। जैन समाज अध्यक्ष अशोक चपलोत जैन और सरपंच प्रतिनिधि मनसुख जैन ने परिजनों को नेत्रदान हेतु प्रेरित किया। मरणोपरांत मोहन लाल जैन के परिजनों ने ज्योति हिनों को ज्योति प्रदान करने का निर्णय लिया। जहां जरुरतमंदों को निःशुल्क प्रत्यारोपण किया जाएगा।इस कार्य में रोटरी क्लब रोटे सुरेश जैन मोड़ी की प्रेरणा से रोटे राजेश जायसवाल,रोटे विजय जैन गोल्डन,रोटे महेश गुप्ता नेत्र उत्सारणकर्ता द्वारा गोमाबाई नेत्रालय डॉ.अमरसिंह भाटी से मौके पर टीम पहुंची जहां मोहन लाल की मरणोपरांत नेत्रदान में सदस्यों का सक्रिय सहयोग रहा है। नेत्रों को गोमाबाई नेत्रालय भेजा गया। यह क्लब का 6 हजार वां नेत्रदान है। पदाधिकारीयों ने चीताखेड़ा निवासी मोहन लाल जैन नई आबादी वाले जैन बोहरा परिवार का रोटरी क्लब रोटे सुरेश जैन मोड़ी ने आभार जताया। रिपोर्ट : दशरथ जी माली |