|
चीताखेड़ा । जिला कलेक्टर के आदेशानुसार अनुविभागीय अधिकारी के मार्गदर्शन में तहसीलदार शत्रुघ्न चतुर्वेदी के सानिध्य में 4 ग्राम पंचायत स्तर पर मध्यप्रदेश राज्य में खेती से जुड़े समस्त किसानों के लिए मंगलवार को प्रातः चीताखेड़ा ग्राम पंचायत कार्यालय पर एक विशिष्ट किसान आईडी (फार्मर आईडी) बनाने हेतु राजस्व महाअभियान के तहत शिविर का आयोजित किया गया है। शिविर में दलपतपुरा,अमावली जागीर,घसुंडी जागीर और चीताखेड़ा चारों ग्राम पंचायत क्षेत्र के जिन किसान भाइयों ने किसान फार्मर आईडी अभी नहीं बनवाई थी उन सभी किसानों को शासन से मिलने वाली सुविधाए से वंचित नहीं होना पड़े। इस हेतु किसान फार्मर रजिस्ट्री एवं ई-केवाईसी हेतु एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। जिन किसानों ने अभी तक किसान फार्मर आईडी और ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो वर्तमान में शासन से मिल रही योजनाओं के लाभ से वंचित होना पड़ सकता है वहीं मिलने वाली सुविधाए भी बंद हो जायेगी। जिन किसानों ने फार्मर आईडी नहीं बनवाई उसके लिए किसान स्वयं जिम्मेदार रहेगा। मंगलवार को आयोजित शिविर में चीताखेड़ा पंचायत क्षेत्र के पटवारी संदेश चैलावत ने 30 किसानों की फार्मर आईडी का पंजीकरण किया। अमावली जागीर के पटवारी जयकुमार जोशी ने 25 किसानों की फार्मर आईडी और घसुंडी जागीर पटवारी सुनील कोरी ने 12 किसानों की फार्मर आईडी और दलपतपुरा पंचायत पटवारी मनोहर लाल पाटीदार ने 8 किसानों की ई-केवाईसी और 28 किसानों ने फार्मर आईडी पंजीयन करी। रिपोर्ट : दशरथ जी माली |