![]() ![]() ![]() ![]()
|
चीताखेड़ा । समीपस्थ ग्राम आसपुरा से चीताखेड़ा- जीरन मार्ग पर दलपतपुरा झील में स्थित छोटा हरिद्वार रामझर महादेव मंदिर तक 24 अगस्त श्रावण मास के अंतिम और चौथे सावन सोमवार को प्रातः 9 बजे श्री राम मंदिर से डीजे व ढोल-ढमाको के साथ पैदल कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। उपरोक्त जानकारी कांवड़ यात्रा के वरिष्ठ एवं रामझर महादेव मंदिर समिति अध्यक्ष केशुराम जाट ने प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया है कि आसपुरा से विगत वर्ष 2017 में चंद कांवड़ियों के साथ कांवड़ यात्रा शुरू हुई थी। उस समय कांवड़िए की कम संख्या को देखकर हमें लोगों की हंसी का पात्र भी बनना पड़ा, फिर भी आलोचकों की परवाह किए बगैर धार्मिक प्रवृत्ति के युवाओं की उत्सुकता के चलते धीर-धीरे हर साल कांवड़ियों की संख्या में इजाफा होता गया और आज 9 वें वर्ष में कांवड़ियों का कांरवा बढ़ता जा रहा है। श्री जाट ने बताया कि 24 अगस्त सोमवार को सुबह 9 बजे श्री राम मंदिर से डीजे व ढोल-ढमाको के साथ कांवड़ यात्रा प्रारंभ होगी जो अरनिया, कराड़िया महाराज, रामनगर, चीताखेड़ा से होती हुई छोटा हरिद्वार रामझर महादेव मंदिर पहुंचेगी। सभी कांवड़िए पवित्र जल कांवड़ में भरकर लेकर आएंगे उस पवित्र जल से अभिषेक कर क्षेत्र में पर्याप्त बारिश एवं क्षेत्र की जनता की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना रामझर महादेव से विनती करेंगे। रिपोर्ट : दशरथ जी माली |