![]() ![]() ![]() ![]()
|
नीमच । अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन के निर्देशानुसार मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम नीमच स्थित सभाकक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। जनसुनवाई के दौरान लगभग 76 आवेदक अपनी शिकायतें लेकर एसपी के समक्ष पहुंचे। आवेदकों की समस्याओं को सुनने के बाद पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना प्रभारियों एवं अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी दौरान आयोजित सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर में लेवल-1, लेवल-2 एवं लेवल-3 की कुल 18 शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण कर उन्हें बंद करवाया गया। पुलिस अधीक्षक श्री व्यास ने राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का समय पर एवं निष्पक्ष समाधान किया जाए। भूमि विवाद, पुलिस कार्रवाई से संबंधित मामलों तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े प्रकरणों पर विशेष ध्यान देने के साथ ही थाना क्षेत्रों में समय-समय पर जन शिकायत निवारण शिविर आयोजित किए जाएं। शिविर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल, एसडीओपी जावद श्री हर्ष राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान सहित जिले के विभिन्न थानों के थाना प्रभारी एवं संबंधित शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे। |