![]() ![]() ![]() ![]()
|
प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं शांति के लिए दीं आहुतियां, मंदिर परिसर में रहा भक्तिमय माहौल नलखेड़ा । आगर-मालवा जिले के विश्व प्रसिद्ध धार्मिक आस्था केंद्र मां पीतांबरा बगलामुखी देवी मंदिर, नलखेड़ा में सोमवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी के साथ मां बगलामुखी के दर्शन कर विधि-विधान से हवन-पूजन किया। हवन के दौरान मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया। आयोग अध्यक्ष सहित उपस्थित अधिकारियों ने प्रदेश एवं जिले की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करते हुए हवन कुंड में आहुतियां अर्पित कीं। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मंदिर परिसर में मौजूद रहे और मां बगलामुखी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। देवी लोक के विकास कार्यों की ली जानकारी पूजन से पूर्व अधिकारियों ने मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान उन्हें देवी लोक के अंतर्गत निर्माणाधीन, स्वीकृत एवं प्रस्तावित विकास कार्यों के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए की जा रही जन-सुविधाओं के कार्यों की विस्तार से जानकारी दी गई। आयोग अध्यक्ष ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। अधिकारियों ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर एसडीएम श्रीमती देव कुंवर सोलंकी, एसडीओपी श्री देवनारायण यादव सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। पूरे मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां बगलामुखी के दर्शन कर प्रदेश एवं जिले की सुख-शांति और समृद्धि की मंगलकामना की। |