रतलाम सैलाना। जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार परिवहन और तस्करी के खिलाफ रतलाम पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत थाना सैलाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रतलाम-बांसवाड़ा रोड स्थित केसरपुरा फंटे से तीन आरोपियों को करीब 1.5 किलोग्राम अवैध गांजा और गांजे के परिवहन में प्रयुक्त हीरो एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP43 ZG 5561 के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 29 हजार रुपए और मोटरसाइकिल की कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई है। इस तरह पुलिस ने कुल करीब 79 हजार रुपए का मशरूका जब्त किया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पंद्रो एवं एसडीओपी सैलाना श्रीमती नीलम बघेल के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी सैलाना निरीक्षक पिंकी आकाश ने किया।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल
पुलिस के अनुसार दिनांक 10 अगस्त 2026 को थाना सैलाना पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि रतलाम-बांसवाड़ा रोड पर केसरपुरा फंटे के पास तीन व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध मादक पदार्थ लेकर खड़े हैं और किसी व्यक्ति को गांजा बेचने की तैयारी में हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने विधिवत सूचना दर्ज की और पंचों को तलब कर पुलिस टीम के साथ केसरपुरा फंटे पर पहुंचकर घेराबंदी की।
मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर तीन संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस ने पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम पंकज पिता रमेश बामनिया उम्र 25 वर्ष निवासी बागरियो की खेड़ी सैलाना कारु उर्फ कालु पिता मांगु बामनिया उम्र 50 वर्ष निवासी बागरियो की खेड़ी सैलाना तथा गोवर्धन पिता मांगु बामनिया उम्र 45 वर्ष निवासी बागरियो की खेड़ी सैलाना बताया।
तलाशी में निकला डेढ़ किलो गांजा
पुलिस टीम ने नियमानुसार आरोपियों की तलाशी एवं जांच की। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से करीब 1.5 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। इसकी अनुमानित कीमत करीब 29 हजार रुपए बताई गई है। इसके साथ ही गांजे के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही हीरो एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP43 ZG 5561 भी पुलिस ने जब्त कर ली। मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपए है।
अवैध मादक पदार्थ बरामद होने के बाद थाना सैलाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 297/2026 दर्ज करते हुए आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया और तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
गांजा कहां से आया और कहां होना था सप्लाई? पुलिस जुटा रही जानकारी
गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा उन्हें कहां से प्राप्त हुआ था और इसे किस व्यक्ति को तथा किस स्थान पर सप्लाई किया जाना था। इसके अलावा पुलिस मादक पदार्थ के स्रोत उसके परिवहन और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।
इन तीन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
1. पंकज पिता रमेश बामनिया उम्र 25 वर्ष निवासी बागरियो की खेड़ी सैलाना।
2. कारु उर्फ कालु पिता मांगु बामनिया उम्र 50 वर्ष निवासी बागरियो की खेड़ी सैलाना।
3. गोवर्धन पिता मांगु बामनिया उम्र 45 वर्ष निवासी बागरियो की खेड़ी सैलाना।
₹79 हजार का मशरूका जब्त
पुलिस कार्रवाई में करीब 1.5 किलोग्राम गांजा जिसकी अनुमानित कीमत ₹29 हजार तथा हीरो एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP43 ZG 5561 जिसकी अनुमानित कीमत ₹50 हजार जब्त की गई। कुल जब्त मशरूका करीब ₹79 हजार बताया गया है।
इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका
पूरी कार्रवाई में निरीक्षक पिंकी आकाश उपनिरीक्षक शिवनाथ सिंह राठौड़ उपनिरीक्षक शिवाजीराव जगताप प्रधान आरक्षक संदीप भदोरिया आरक्षक तूफान भूरिया आरक्षक दिनेश पाटीदार आरक्षक यशपाल धनगर आरक्षक भारत अलावा आरक्षक संदीप परमार आरक्षक राजू निनामा एवं आरक्षक विजय मोहनिया की सराहनीय भूमिका रही।
रतलाम पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। सैलाना पुलिस की इस कार्रवाई से एक बार फिर स्पष्ट हुआ है कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गांजा सप्लाई करने वाले नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत