|
|
आगर-मालवा। एक अगस्त 2026,आगामी सिंहस्थ 2028 में आगर जिले में होकरआने जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी आगर डा शालिनी श्रीवास्तव ने शनिवार को जिले के बड़ोद क्षेत्र के 3 प्रस्तावित हाल्ट एरिया/पड़ाव स्थलों का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करते हुए प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत किए जाएं। ज्ञात हो कि बड़ोद क्षेत्र में तहसील कार्यालय के सामने झोंटा, बरगडी बड़ोद, गुप्तेश्वर मंदिर परिसर एवं मेला ग्राउंड परिसर जहांगीरपुरा को प्रस्तावित पड़ाव स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है। निरीक्षण दौरान डिप्टी कलेक्टर सुश्री अर्पिता राय एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। यह जानकारी डिप्टी कलेक्टर सुश्री राय ने दी है। |