|
|
महिला एवं बाल विकास विभाग का विशेष अभियान चीताखेड़ा-30 जुलाई । गुरु पूर्णिमा पर्व के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जुलाई के अंतिम सप्ताह में आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों को शासकीय प्राथमिक शाला का भ्रमण कराया गया।इस अभियान का उद्देश्य बच्चों के मन से प्राथमिक विद्यालय के प्रति डर को समाप्त करना और उनमें स्कूल छोड़ने की प्रवृत्ति को रोकना है। इसी क्रम में परियोजना नीमच ग्रामीण के सेक्टर चीताखेड़ा और बमोरा ग्राम में आंगनवाड़ी के समस्त बच्चों को पास की शासकीय प्राथमिक शाला का भ्रमण कराया गया। वहां बच्चों को कक्षाएं, शिक्षक, पुस्तकालय और खेल का मैदान दिखाया गया। इस अवसर पर सेक्टर प्रभारी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं विशेष रूप से बच्चों के साथ रहीं। उन्होंने बच्चों को स्कूल के माहौल से परिचित कराया और पढ़ाई के महत्व के बारे में बताया।विभागीय अधिकारियों ने कहा कि ऐसे भ्रमण से बच्चे स्कूल जाने के लिए प्रोत्साहित होंगे और उनकी शिक्षा की नींव मजबूत होगी। रिपोर्ट : दशरथ जी माली |