|
|
नीमच । आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंदसौर-नीमच डाक संभाग द्वारा डाकघरों (पोस्ट ऑफिस) के आधार एनरोलमेंट एवं अपडेशन सेवा केन्द्रों पर 01 अगस्त 2026 को विशेष अभियान आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के तहत नवीन आधार पंजीयन, आधार कार्ड में सुधार, बायोमेट्रिक अपडेट तथा आधार डेटा में मोबाइल एवं ईमेल लिंक कराने जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जानकारी के अनुसार विशेष अभियान के लिए 30 एवं 31 जुलाई को टोकन वितरित किए जाएंगे। अभियान के दिन 01 अगस्त 2026 को सभी आधार सेवा केन्द्र प्रातः 8 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित रहेंगे। डाक विभाग, मंदसौर-नीमच के अधीक्षक डाकघर ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने निकटतम डाकघर स्थित आधार सेवा केन्द्र पर पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं। नीमच शहर के नीमच प्रधान डाकघर, नीमच बंगला खोर, जावद, महागढ़, मनासा और रामपुरा सहित विभिन्न डाकघरों में यह विशेष अभियान संचालित किया जाएगा। |