|
|
आगर मालवा : कलेक्टर श्री शेर सिंह मीना एवं सीईओ जिला पंचायत श्री बी.एस. सोलंकी के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत सुसनेर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन तथा स्वच्छतम पोर्टल पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण प्रविष्टि करने के लिए प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में जिला समन्वयक – स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रावधानों पर विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण में स्रोत स्तर पर गीले, सूखे एवं सेनेट्री अपशिष्ट के पृथक्करण, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कम्पोस्टिंग, पुनर्चक्रण, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, वैज्ञानिक अपशिष्ट निस्तारण तथा ग्राम पंचायतों की भूमिका पर विस्तार बताया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत सुसनेर श्री जितेंद्र सिंह धाकरे ने ग्राम पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के चरणबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने सभी पंचायत सचिवों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित प्रारूप में समय-सीमा के भीतर जानकारी उपलब्ध कराते हुए स्वच्छतम पोर्टल पर गुणवत्तापूर्ण प्रविष्टि करें। |