|
|
नीमच जिले में एक श्रमिक पर उसके मालिक द्वारा गंभीर रूप से मारपीट करने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार श्रमिक विगत 20 माह की बकाया मजदूरी मांगने के लिये अपने मालिक के पास गया। जहां मालिक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर श्रमिक को अगवा कर लिया और उसके साथ गंभीर रूप से मारपीट की। जिसमें श्रमिक गंभीर रूप से जख्मी हो गया और उसे कई चोटें भी आई है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस अधीक्षक, नीमच से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है। |