|
|
राजधानी भोपाल के लोक शिक्षण संचालनालय से महज 6 किमी दूर स्थित नरेला संकरी का शासकीय स्कूल के बदहाल स्थित में होने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्कूल में पहली से 12वीं तक के 1200 से अधिक बच्चों के लिये मात्र 11 क्लास रूम है। कक्षाओं के हालात ऐसे है कि एक बेंच पर 3-3 बच्चों कों बैठना पड़ रहा है। साथ ही स्कूल में क्लास रूम की कमी के कारण पुस्तकालय में बच्चों के बैठाकर पढ़ाना पड़ रहा है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने जिला शिक्षा अधिकारी, भोपाल से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है। |