रतलाम
धामनोद नगर परिषद अंतर्गत वार्ड क्रमांक 12 दीनदयाल नगर में अमृत 2.0 योजना विकास के बजाय स्थानीय निवासियों के लिए जी का जंजाल बन चुकी है ठेकेदार की घोर लापरवाही संभावित भ्रष्टाचार और प्रशासनिक अनदेखी के कारण पूरे वार्ड का जन-जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है आक्रोशित वार्डवासियों ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बनाते हुए चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन और धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे
दो महीने से खुदी सड़कें पेयजल सप्लाई ठप
दीनदयाल नगर वार्ड क्रमांक 12 के रहवासियों ने नगर परिषद और ठेकेदार पर मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए हैं क्षेत्रवासियों के अनुसार पिछले दो महीनों से अधिक समय से सीसी रोड को खोदकर छोड़ दिया गया है लेकिन काम की गति शून्य है
बूंद-बूंद पानी को तरस रहे लोग
पाइपलाइन बिछाने के नाम पर पुरानी पेयजल लाइन को तोड़ दिया गया है पिछले दो माह से वार्ड में पानी की आपूर्ति ठप है जिससे महिलाएं बच्चे और बुजुर्ग भीषण जल संकट झेलने को मजबूर हैं
सड़कें बनीं नरक
खुदी हुई सड़कों पर मिट्टी और मलबे के ढेर लगे हैं स्थिति इतनी बदतर है कि एम्बुलेंस और स्कूली वाहन तक वार्ड में दाखिल नहीं हो पा रहे हैं आए दिन पैदल चलने वाले लोग और वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं
गुणवत्ताहीन काम और शासकीय धन का दुरुपयोग
वार्डवासियों का कहना है कि साइट पर ठेकेदार कभी नजर नहीं आता और मजदूर बिना किसी सुरक्षा मानकों के काम कर रहे हैं घटिया निर्माण सामग्री और तय सीमा में काम न होने से साफ जाहिर होता है कि शासकीय धन का खुल्लम-खुल्ला दुरुपयोग किया जा रहा है
ऐसा प्रतीत होता है मानो नगर परिषद और ठेकेदार की मिलीभगत से जनता को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है
आक्रोशित वार्डवासीयों की मुख्य मांगें
तत्काल पेयजल आपूर्ति क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को तुरंत ठीक कर अगले 24 घंटे के भीतर वार्ड में पानी की सप्लाई बहाल की जाए
ठेकेदार पर कड़ी कार्यवाही
संबंधित ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिनों में काम पूरा कराने का अल्टीमेटम दिया जाए काम न करने की स्थिति में अनुबंध तत्काल निरस्त किया जाए
मुआवजा व मूलभूत सुविधाएं
लापरवाही से हुए नुकसान की भरपाई ठेकेदार से करवाई जाए और वार्ड में नियमित सफाई व अन्य मूलभूत सुविधाएं तुरंत शुरू की जाएं
7 दिन का अल्टीमेटम आंदोलन की चेतावनी
वार्डवासियों ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि आगामी 7 दिनों के भीतर उनकी मांगों पर ठोस कार्यवाही नहीं हुई, तो वे मजबूरन नगर परिषद के खिलाफ धरना प्रदर्शन और उग्र आंदोलन करेंगे
इस दौरान होने वाले किसी भी प्रकार के जन-आक्रोश और स्थिति की संपूर्ण जिम्मेदारी नगर परिषद प्रशासन तथा संबंधित ठेकेदार की होगी
लेवेन्द्र सिह शेखावत पप्पू भैया रतलाम जिला ब्युरो चीफ SSE NEWS 9926340080