हरवार 27 जुलाई। ग्रामीण क्षेत्र में लगातार हो रही रात्रिकालीन बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण केंद्र, जीरन के कनिष्ठ अभियंता के नाम ज्ञापन सौंपकर 24 घंटे नियमित विद्युत आपूर्ति की मांग की।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में रात के समय बिजली बंद रहने से जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बना रहता है। इसके साथ ही सामाजिक तत्वों व चोर उचक्को का भी भय रहता है।किसान व मजदूर दिन भर खेतों में मेहनत करने के बाद रात में अंधेरे में रहने को मजबूर हैं, जिससे आमजन की सुरक्षा और दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार होने वाली बिजली कटौती के कारण लोगों की नींद और दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है।
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिना उचित कारण रात के समय बिजली आपूर्ति बंद न की जाए तथा 24 घंटे नियमित बिजली उपलब्ध कराई जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर अपनी सहमति जताई और जल्द समाधान की मांग की।
"बिजली की आंख-मिचौली ने ग्रामीणों का सब्र तोड़ा, अब नियमित आपूर्ति की उठी जोरदार मांग।"
विनोद सांवला हरवार
देश : रात्रिकालीन बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान, 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन