रतलाम। बाजना/ सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष-03 के पाठ्यक्रम पर आधारित शिक्षक प्रशिक्षण के द्वितीय बैच का सफलतापूर्वक समापन शासकीय सांदीपनि विद्यालय, रावटी में हुआ। प्रशिक्षण में विकासखंड बाजना के माध्यमिक विद्यालयों के 44 शिक्षकों ने सहभागिता कर जीवन कौशल आधारित शिक्षण की नवीन विधियों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को वर्ष-03 के पाठ्यक्रम 11 जीवन कौशलों, जेंडर संवेदनशीलता, डेमो सत्र, SBT, समूह कार्य, मॉड्यूल आधारित गतिविधियों, चैटबॉट संबंधी समस्याओं के समाधान, सक्षम कार्यक्रम के विभिन्न कंपोनेंट तथा वार्षिक प्रगति प्रतिवेदन तैयार करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही विद्यालयों में जीवन कौशल आधारित गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।
प्रशिक्षण का संचालन सक्षम कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर्स सुश्री लीना राठौर, कैलाशचंद्र चारेल, श्रीमती रीना पाटीदार एवं किशोर परमार ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में बाजना विकासखंड शिक्षा अधिकारी भंवर लाल देवड़ा, विद्यालय के प्राचार्य अमर सिंह भाभर, सक्षम जिला प्रबंधक रवि प्रताप सिंह तोमर तथा ब्लॉक मैनेजर योगेंद्र सिंह उमठ का विशेष सहयोग रहा।
समापन अवसर पर प्रतिभागी शिक्षकों ने प्रशिक्षण को उपयोगी, व्यवहारिक एवं प्रेरणादायक बताते हुए आगामी शैक्षणिक सत्र में जीवन कौशल आधारित शिक्षण को प्रभावी रूप से लागू करने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट: इश्वर टाक