|
|
नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया के निर्देश पर शहर को साफ,सुथरा व स्वच्छ बनाए रखने के लिए शहर में निरंतर स्वच्छता गतिविधियों के साथ की सड़कों पर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई भी की जा रही है। आज बुधवार 22 जुलाई को मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती बामनिया के निर्देश पर नगर पालिका के प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी श्री दिनेश टांक के नेतृत्व में सहायक राजस्व निरीक्षक श्री योगेश टांकवाल, स्वच्छता निरीक्षक श्री भारतसिंह भारद्वाज, श्री भेरूलाल अहीर,श्री गोपाल नरवाले आदि द्वारा फ्रूट मार्केट में सड़क पर गंदगी फैलाने वाले व्यवसाईयों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए 15 व्यवसाईयों के चालान बनाएं एवं कुल 3300 रुपए जुर्माना वसूला। स्वास्थ्य अधिकारी श्री दिनेश टांक ने बताया कि सड़क पर गंदगी फैलाने वालो व कचरा फेंकने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी, इसलिए सार्वजनिक स्थान पर व्यवसाय करने वाले सभी व्यवसाईयों एवं दुकानदारों तथा शहर वासियों से अनुरोध है कि वे सड़क पर या नाली में कचरा ना फेंकते हुए अपने यहां डस्टबिन रखें और डस्टबिन में कचरा एकत्रित कर कचरा गाड़ी या निर्धारित स्थान पर ही फेंक कर चालानी कार्रवाई से बचे एवं शहर को स्वच्छ व साफ बनाने में सहयोग प्रदान करें। |