|
|
नीमच : कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन (डी डब्ल्यू.एस.एम.) की बैठक का आयोजन 16 जुलाई 2026 को प्रातः 10.30 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, नीमच में किया जाएगा। बैठक में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन से संबंधित विभिन्न योजनाओं,प्रगतिरत कार्यों एवं अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा की जाएगी। सभी सदस्यों से निर्धारित समय पर बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपेक्षा की गई है। |