डिंडोरी जिले के प्राथमिक शाला पौड़ी रैयत शाला में पदस्थ शिक्षक द्वारा स्कूली बच्चों से पढ़ाई कराने के बजाय किताबों की ढुलाई का काम करवाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्राथमिक शाला में पौड़ी रैयत में अध्ययनरत छोटे-छोटे बच्चे नियमित रूप से स्कूल पहुंचते है, लेकिन बच्चों से स्कूल की किताबों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाने का काम करवाया जा रहा है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने जिला शिक्षा अधिकारी, डिंडोरी से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है।
शहर : मासूमों से पढ़ाई नहीं, किताबों की ढुलाई करा रहे शिक्षक.....