|
|
चीताखेड़ा । नगर के मध्य स्थित श्री मुनि सुव्रत स्वामी जिनालय एवं श्री चंद्रप्रभ स्वामी बड़ा जिनालय पर वर्ष 2026 का चातुर्मास( 4 महिनों के लिए स्थिरता) हेतु सरल स्वभावी विदुषी परम् पूज्या साध्वी श्री धृति पूर्णा श्रीजी व मातृ ह्रदया वात्सल्य मूर्ति साध्वी श्री अभय पूर्णा श्री जी म.सा. का कल दिवस 12 जुलाई रविवार को प्रातः 8:36 बजे संघ हितचिंतक, मेवाड़ देशोद्धारक आचार्य देव श्री निपुण रत्न सूरीश्वर जी म.सा.की पावन निश्रा में नगर प्रवेश होगा। उपरोक्त जानकारी गजेन्द्र बोहरा ने प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया है कि जैन समुदाय के श्रावक श्राविकाओं के ह्रदय में साध्विवर्यां के दिव्य दर्शन करने हेतु उत्सुकता हिलोरें मार रहे हैं। साध्विवर्या श्री जी के मंगल प्रवेश के उपलक्ष्य में प्रातः 7 से 8:30 बजे तक जैन धर्मशाला में नवकारसी का आयोजन होगा। नवकारसी का धर्म लाभ श्रीमती रतन बाई, विनोद कुमार, विजय कुमार जैन झातरिया परिवार ने प्राप्त किया। नवकारसी के पश्चात् प्रातः 8:40 बजे आराधना भवन से गाजे-बाजे व ढोल-ढमाको के साथ नगर में मंगल प्रवेश चल समारोह निकलेगा।चल समारोह आराधना भवन से प्रारंभ होकर जैन गली ,बस स्टैंड, जैन दादावाडी ,सदर बाजार से परिभ्रमण करते हुए श्री मुनि सुव्रत स्वामी जिनालय के आराधना भवन पहुंचेंगा। गजेन्द्र बोहरा ने बताया है कि मध्यप्रदेश राज्य में अभी तक इन साध्विवर्या जी का चातुर्मास नहीं हुआ,पूरे मध्यप्रदेश राज्य में पहली बार नीमच जिले के चीताखेड़ा नगर के श्री चंद्रप्रभ स्वामी व श्री मुनि सुव्रत स्वामी जैन जिनालय पर चातुर्मास होने जा रहा है। क्षेत्र के जैन अनुयाई सौभाग्यशाली है, साध्विवर्या जी का 4 महीनों तक सानिध्य प्राप्त होगा। चातुर्मास के आयोजन को लेकर जैन अनुयायियों में अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। श्री गजेन्द्र बोहरा ने बताया कि चल समारोह गांव के विभिन्न मार्गों से होकर श्री मुनि सुव्रत स्वामी जिनालय पहुंचेंगा जहां आराधना भवन में प्रातः 10 बजे परम् पूज्य पंन्यास प्रवर राजरत्न विजय जी म.सा. के व्याख्यान होंगे। व्याख्यान के पश्चात् स्वामी वात्सल्य का धर्म लाभ चांदमल,जयश कुमार, मनिष कुमार सेफरिया अहमदाबाद जलोदा जागीर वाले ने प्राप्त किया। सभी नवकार मंत्र आराधकों का स्वामी वात्सल्य 11:30 बजे जैन धर्म शाला में होगा। श्री चंद्रप्रभ ट्रस्ट अध्यक्ष सुनील कुमार सगरावत,सामाजिक कार्यकर्ता राजेश जैन, कारुलाल झातरिया,गजेन्द्र बोहरा, राजेश चौधरी, राजकुमार चौरड़िया,अशोक झातरिया, अजीत चौरड़िया,मुकेश बोहरा, रजनीश दक, पत्रकार अक्षय जैन,दिलीप गोदावत, विकास झातरिया,सरपंच प्रतिनिधि मनसुख जैन, राजाबाबू जैन, विजय कुमार चौरड़िया, कमलराज जैन, शिखर चंद चपलोत, पूर्व सरपंच श्रीमती सुषमा जैन, सरपंच श्रीमती मंजू जैन,श्रीमती रेखा दक, श्रीमती सुनीता सगरावत, श्रीमती मंजू नवलखा,कारुलाल खिमेसरा, श्रीमती पूनम सगरावत आदि ने सभी जैन अनुयायियों के प्रबुद्धजनों से चातुर्मास मंगल प्रवेश भव्य चलसमारोह में पधारने का आग्रह किया है। रिपोर्ट : दशरथ जी माली |