|
|
नरवाई प्रबंधन में कारगर पहल, किसानों को वर्किंग कैपिटल दिलाने के दिए निर्देश आगर मालवा : जिले में नरवाई प्रबंधन एवं पराली न जलाने के प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव ने गुरुवार को सोयतकलां तहसील के ग्राम कवराखेड़ी पहुंचकर किसान श्री रमेश चंद्र द्वारा संचालित बायो कोल यूनिट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने फसलों के अवशेषों से बायो कोल/इंधन निर्माण की पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली और इस पहल को नरवाई प्रबंधन की दिशा में कारगर बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की इकाइयां न केवल पर्यावरण संरक्षण में मदद करेंगी बल्कि किसानों को अतिरिक्त आय का स्रोत भी उपलब्ध कराएंगी। किसान द्वारा वर्किंग कैपिटल की आवश्यकता बताए जाने पर कलेक्टर ने उपसंचालक कृषि श्री गोपेश पाठक को निर्देश दिए कि वे बैंक के एलडीएम से समन्वय कर किसान को आवश्यक वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर उपसंचालक उद्यानिकी श्री अर्जुन सिंह राजपूत जिला जनसंपर्क अधिकारी श्री जगदीश चंद्र मालवीय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। |