|
|
सिंगोली। पुलिस को वाहन चैकिंग के दौरान 70 किलो 800 ग्राम डोडाचूरा पकड़ने में सफलता मिली है। प्राप्त जानकारी अनुसार रावतभाटा सिंगोली मार्ग पर धोगवां बस स्टैंड से आगे रावतभाटा तरफ वाहन चैकिंग के दौरान दूर से ही चेकिंग की भनक लगने पर ड्राइवर स्विफ्ट कार आरजे 19 cf 9404 छोड़कर भाग गया। कार की तलाशी लेने पर उसमें 70 किलो 800 ग्राम डोडाचूरा पांच कट्टो में भरा पाया गया। सिंगोली पुलिस ने कार ओर अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त कर फरार अज्ञात कार ड्राइवर के खिलाफ तफ्तीश शुरू कर दी। रिपोर्ट : दिनेश जी जोशी |