|
|
मंदसौर। संजीत निवासी रिटायर्ड अध्यापक गोपाल शर्मा की पौत्री मैसी गौड़ द्वारा उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए देश के प्रतिष्ठित आईआईएम इंदौर के पाँच वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट के लिए हुआ चयन। आईआईएम इंदौर का पाँच वर्षीय आईपीएम कार्यक्रम देश के सबसे प्रतिष्ठित मैनेजमेंट प्रोग्राम्स में से एक है, जिसमें पूरे देश से हजारों विद्यार्थी प्रवेश के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं। लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू सहित सभी चरणों को सफलतापूर्वक पार कर मैसी ने यह उपलब्धि हासिल की है। उल्लेखनीय है कि मैसी गौड़ ने अपनी पढ़ाई उदयपुर से करते हुए सीबीएसई कक्षा 12वीं (कॉमर्स) में उदयपुर टॉप कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। उनका चयन आईआईएम रोहतक एवं आईआईएम रांची के आईपीएम प्रोग्राम के लिए भी हुआ है जिनका परिणाम अभी आना बाकी है। मैसी के पिता योगेश शर्मा मीडिया में एवं माता संगीता अध्यापिका है साथ ही भाई मिताक्ष गौड़ सीए फाइनल की तैयारी कर रहा है। आदर्श स्कूल नाहरगढ़ के प्राचार्य विजय नारायण शर्मा ने मैसी की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि ये संजीत के साथ साथ क्षेत्र के बच्चों के लिए एक मिसाल है। रिपोर्ट: कमलेश जी शर्मा |