|
|
भोपाल शहर के हमीदिया अस्पताल में सीधी जिले से आई एक मरीज को इलाज के लिये 6 घंटे तक भटकने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सीधी जिले से आई एक मरीज को इलाज करवाने के लिए 6 घंटे तक भटकना पड़ा, हालत यह हो गई कि परिजन महिला मरीज को स्ट्रेचर पर लेकर सुबह से दोपहर तक भटकते रहे। इस बीच मरीज एवं उनके परिजनों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने डीन, हमीदिया अस्पताल, भोपाल से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन दो सप्ताह में मांगा है। |