रतलाम। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर महर्षि परशुराम ब्राह्मण सहकारी साख संस्था मर्यादित, रतलाम एवं जय कैला माता शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण समिति, रतलाम द्वारा संचालित आरोग्य प्रकोष्ठ (जीवन रक्षक मेडिकल उपकरण बैंक) के संयुक्त तत्वावधान में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम 1008 स्वामी आत्माराम सरस्वती के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ, जहां चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले वरिष्ठ चिकित्सकों का शाल, श्रीफल एवं पुष्पमालाओं से आत्मीय सम्मान किया गया।
समारोह में वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दीप व्यास, अस्पताल अधीक्षक एवं संयुक्त संचालक मेडिकल कॉलेज डॉ. प्रदीप कुमार मिश्रा, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. पवन शर्मा, सहायक अस्पताल अधीक्षक डॉ. विनय शर्मा, प्रबंधक डॉ. अंकित शर्मा तथा पीजीआई चंडीगढ़ के डॉ. प्रमोद कुमार भगत को उनके चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और जनसेवा के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर स्वामी आत्माराम सरस्वती ने अपने आशीर्वचन में कहा कि चिकित्सक केवल रोगों का उपचार नहीं करते, बल्कि मानवता की सेवा का सर्वोच्च धर्म निभाते हैं। उन्होंने समाज से ऐसे समर्पित चिकित्सकों के प्रति सम्मान और विश्वास बनाए रखने का आह्वान किया।
सम्मान समारोह में पं. श्याम विंचुरकर, पं. अजय तिवारी, पं. राजेन्द्र कुमार जोशी, पं. नवनीत मेहता, पं. सत्येन्द्र जोशी, पं. सुनील दुबे, पं. संजीव शर्मा, पं. विजय हेमकांत शर्मा, डॉ. श्वेता विंचुरकर, श्रीमती आभा शर्मा, श्रीमती रजनी व्यास एवं श्रीमती सुषमा नारमदेव सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का प्रभावी संचालन डॉ. मुनिन्द्र दुबे ने किया, जबकि पं. अजय कुमार जोशी ने आभार व्यक्त करते हुए सभी अतिथियों, चिकित्सकों एवं उपस्थितजनों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
समारोह के दौरान सम्मानित चिकित्सकों ने समाजहित में अपनी सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आरोग्य प्रकोष्ठ एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में पूर्ण सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानव जीवन की रक्षा और समाज के प्रति समर्पण का माध्यम है।
रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत