जीरन। शासकीय महाविद्यालय जीरन में 1 जुलाई को शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर नव प्रवेशित विद्यार्थियों का दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित हुआ। महाविद्यालय के प्रवेश द्वार पर विद्यार्थियों का कुमकुम तिलकर लगाकर पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ हेमकांत तुगनावत एवं विद्यार्थियों द्वारा मां सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया । प्राचार्य डॉ हेमकांत तुगनावत ने स्वागत उद्बोधन के साथ ही विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के महत्व एवं भविष्य की योजनाओं तथा अध्ययन की
गुणवत्ता पर प्रेरक उद्बोधन दिया। परिचय सत्र में
महाविद्यालय स्टाफ तथा विद्यार्थियों ने अपना परिचय अनुभव तथा रुचिकर विधा की जानकारी दी। उक्त अवसर पर प्राचार्य महोदय द्वारा विद्यार्थियों को लेखनी वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. आशीष कुमार सोनी ने किया तथा आभार प्रो. गजेंद्र आर्य ने माना। कार्यक्रम उपरांत स्वल्पाहार हुआ।
विनोद सांवला हरवार
देश : जीरन महाविद्यालय में हुआ दीक्षारंभ कार्यक्रम