|
|
मंदसौर। SP विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में दलौदा थाना प्रभारी रविन्द्र प्रताप डांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम को मिली सफलता। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दलौदा क्षेत्र से चोरी हुई महिंद्रा कंपनी की XUV 300, (MP09WD4137) कार को सकुशल बरामद कर लिया है, जिसकी अनुमानित कीमत 8 लाख रूपये बताई जा रही है। जानकारी अनुसार 07 जून 2026 को दलौदा कस्बे में स्थित कृष्णा ऑटोडील के बाहर खड़ी एक महिंद्रा एक्सयूवी 300 कार अज्ञात बदमाशों ने चोरी कर ली थी। घटना के बाद फरियादी की शिकायत पर दलौदा थाने में अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया था। तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों को एकत्र कर कड़ी मशक्कत और सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर चोरी गई एक्सयूवी 300 कार को बरामद करने में सफलता हासिल की है। रिपोर्ट : कमलेश शर्मा |