नाहरगढ़( हिम्मत जैन )प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नाहरगढ़ में 100 दिवसीय निश्चय अभियान के अंतर्गत दो दिवसीय निश्चय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के नागरिकों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं शिविर के दौरान एक्स-रे सीबी-नैट/टीबी जांच शुगर एवं ब्लड प्रेशर परीक्षण की निःशुल्क व्यवस्था की गई
शिविर में कुल 132 हितग्राहियों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा 12 संदिग्ध टीबी मरीज चिन्हित किए गए जिनका आगे स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार की प्रक्रिया प्रारंभ की गई पेंशनर संघ नाहरगढ़ के अध्यक्ष रामकृष्ण वैष्णव के आग्रह पर 10 पेंशनरों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क एक्स-रे एवं दवाइयों का वितरण किया गया
कार्यक्रम में क्षेत्रीय सुपरवाइजर अकील मंसूरी संजय दुबे आशा सहयोगिनी श्रीमती यशोदा चौहान एवं नाहरगढ़ क्षेत्र की समस्त आशा कार्यकर्ताओं ने सराहनीय योगदान दिया कार्यक्रम में समाजसेवी उत्तम सिंह नरवरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे
इसी अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नाहरगढ़ में मलेरिया कार्यशाला का भी आयोजन किया गया
बताया गया कि 1 जून से 30 जून तक विशेष मलेरिया जागरूकता एवं नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा अभियान के अंतर्गत मच्छरों से होने वाली बीमारियों की रोकथाम बचाव एवं उपचार संबंधी जानकारी आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण के माध्यम से दी गई
कार्यशाला में क्षेत्रीय सुपरवाइजर अकील मंसूरी संजय दुबे समाजसेवी यू.एस. नरवरिया सेक्टर की महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं क्षेत्र की सभी आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना एवं मलेरिया जैसी बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा