|
|
नीमच। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग द्वारा जिले में "हरित कवच" अभियान का शुभारंभ किया गया। नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला एवं विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की। अभियान के तहत रतनगढ़ के पाटन बीट में 1000 तथा अठाना क्षेत्र में 300 पौधे लगाए गए। साथ ही "एक पेड़ मां के नाम" अभियान का शुभारंभ भी किया गया। वन विभाग ने 21 जून तक जिले में 5.62 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जबकि 1774 हेक्टेयर क्षेत्र में 5.5 लाख पौधों का हरित कवच तैयार किया जाएगा। इस अवसर पर मंत्री राकेश शुक्ला ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सौर एवं पवन ऊर्जा जैसे नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के अधिक उपयोग पर बल दिया। |