रतलाम
स्वदेशी जागरण मंच मालवा प्रांत के आगामी प्रांतीय विचार एवं प्रशिक्षण वर्ग को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 6 एवं 7 जून 2026 को रतलाम के होटल नारायणी पैलेस में आयोजित होने वाले इस महत्वपूर्ण दो दिवसीय प्रांतीय वर्ग के लिए जिला इकाई रतलाम द्वारा विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां विभिन्न पदाधिकारियों को सौंपी गईं। बैठक में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।
बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रांतीय विचार एवं प्रशिक्षण वर्ग का मुख्य प्रबंधक स्वतंत्र पाल सिंह देवड़ा को बनाया गया है, जबकि सह प्रबंधक की जिम्मेदारी राजकमल दुबे और ललित चोपड़ा को सौंपी गई। आयोजन को सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया गया। आवास व्यवस्था प्रमुख के रूप में बिहारी राठौर और नेहा बोरासी, भोजन व्यवस्था प्रमुख के रूप में ओम प्रकाश पुरोहित और राजेश धाकड़, यातायात व्यवस्था प्रमुख के रूप में अजय गुर्जर, मंच व्यवस्था प्रमुख के रूप में रेखा त्रिवेदी और प्रिया उपाध्याय, जबकि पंजीयन व्यवस्था की जिम्मेदारी हिना सेदरिया और आभा निमावत को दी गई।
बैठक में स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत एवं जिला स्तर के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें प्रांत संयोजक डॉ. प्रो. विशाल पुरोहित, प्रांत संगठक हेमंत रावत, प्रांत संपर्क प्रमुख सुरेश चोपड़ा, प्रांतीय परिषद सदस्य शंकर ठाकुर, विभाग संयोजक स्वतंत्र पाल सिंह देवड़ा, जिला सहसंयोजक राजकमल दुबे, जिला महिला प्रमुख रेखा त्रिवेदी, जिला युवा आयाम प्रमुख राजेश धाकड़, बिहारी राठौर, प्रिया उपाध्याय, नेहा बोरासी, रवि राज राव, गोपाल उपाध्याय सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में आगामी प्रांतीय वर्ग को सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि यह प्रशिक्षण वर्ग मालवा प्रांत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसमें स्वदेशी विचार, आत्मनिर्भर भारत और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर गहन मंथन होगा। आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया और सभी ने जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करने का संकल्प लिया।
रिपोर्टर जितेन्द्र कुमावत