|
|
नीमच, 18 मई 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi एवं मुख्यमंत्री Mohan Yadav के ईंधन बचत और ऊर्जा संरक्षण के संदेश को धरातल पर उतारते हुए जिला प्रशासन नीमच ने सोमवार को एक प्रेरणादायक पहल की। कलेक्टर Himanshu Chandra के नेतृत्व में जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी एक ही यात्री बस में सवार होकर ग्राम दलपतपुरा, तहसील जीरन में आयोजित रात्रि चौपाल के लिए रवाना हुए। रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से सीधा संवाद करने के बाद सभी अधिकारी इसी बस से वापस जिला मुख्यालय नीमच लौटेंगे। कलेक्टर श्री चंद्रा ने बताया कि शासन द्वारा दिए गए ईंधन संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और स्वयं उदाहरण प्रस्तुत करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया। अलग-अलग वाहनों के बजाय सामूहिक रूप से एक बस में यात्रा कर पेट्रोल-डीजल की बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। उन्होंने कहा कि इस पहल से शासकीय व्यय में कमी आएगी और आमजन भी ईंधन बचत के लिए प्रेरित होंगे। जिला प्रशासन की यह पहल प्रधानमंत्री के ऊर्जा संरक्षण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूती देने वाली मानी जा रही है। रात्रि चौपाल में कलेक्टर एवं जिला अधिकारी ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही निराकरण करेंगे। कलेक्ट्रेट नीमच परिसर से कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने बस को हरी झंडी दिखाकर अधिकारियों के दल को रवाना किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, वन मंडलाधिकारी एस.के. अटोदे, एडीएम बी.एस. कलेश सहित अन्य जिला अधिकारी मौजूद रहे। |