|
|
नीमच : उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री दिनेश मंडलोई ने जानकारी दी है कि रबी मौसम वर्ष 2025-26 (विपणन वर्ष 2026-27) में समर्थन मूल्य पर चना एवं मसूर का उपार्जन किया जा रहा है। पूर्व में शासन द्वारा जारी निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर चना, मसूर का उपार्जन सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार तक हो रहा था। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब इसे *बढ़ाकर शनिवार तक* किया गया है। इस प्रकार किसान भाई अब अपनी *स्लॉट बुकिंग अनुसार* चना, मसूर का विक्रय सप्ताह में *सोमवार से शनिवार तक* कर सकेंगे। उप संचालक ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे शासन द्वारा निर्धारित व्यवस्था के तहत उपार्जन केंद्रों पर स्लॉट बुक कर अपनी उपज का विक्रय करे। |