रतलाम / सैलाना
देश की राजनीति में बड़ा बदलाव लाने वाले विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत का जश्न सैलाना में अभूतपूर्व उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। 4 मई को घोषित परिणामों में भाजपा ने पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्रशासित प्रदेश पुदुचेरी में शानदार प्रदर्शन कर अपनी मजबूत पकड़ का परिचय दिया। विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में 200 से अधिक सीटों पर जीत हासिल कर 15 वर्षों से सत्ता में काबिज तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करना भाजपा के लिए एक बड़ी राजनीतिक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
इसी ऐतिहासिक सफलता की खुशी में सैलाना नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक फूल-मालाएं अर्पित कर जीत का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पूरा वातावरण "भारत माता की जय", "मोदी-मोदी" और "भाजपा जिंदाबाद" जैसे नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी साझा की और आतिशबाजी कर जश्न मनाया।
यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व, जनकल्याणकारी नीतियों और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। पश्चिम बंगाल में मिली ऐतिहासिक सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि अब देश की जनता विकास और सुशासन की राजनीति को ही प्राथमिकता दे रही है।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र जायसवाल, मंडल अध्यक्ष पंकज राठौर, एल्डरमैन नाथूलाल राठौर, रवि शर्मा, पार्षद मुकेश पाटीदार, कुलदीप कुमावत, किशोर कसेरा, वरिष्ठ पत्रकार संतोष धभाई, दिनेश कुमावत (आसरा), अनुकूल सोनी, सुरेंद्र मेहता, सुखबीर सिंह जाट, सौरभ राका, शैतान सिंह पटेल, प्रमोद भंडारी, ललित चंडालिया और सुनील राठौड़ सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन ने यह स्पष्ट कर दिया कि सैलाना में भाजपा का संगठन मजबूत और सक्रिय है। कार्यकर्ताओं का जोश और एकजुटता इस जीत को और भी खास बना रहा है। देशभर में भाजपा की इस प्रचंड विजय ने राजनीतिक परिदृश्य को नई दिशा दी है, वहीं सैलाना में मनाया गया यह जश्न पार्टी की जमीनी मजबूती और लोकप्रियता का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया।
रिपोर्टर - जितेंद्र कुमावत