रतलाम / शिवगढ़
रतलाम शिवगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत दौलतपुरा में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने जोरदार तरीके से संगठन विस्तार करते हुए नई पंचायत कार्यकारिणी का गठन किया। इस पूरे आयोजन की कमान जिला जनपद उपाध्यक्ष केशुराम निनामा (केशु) के हाथों में रही, जिनके नेतृत्व में कार्यक्रम ने एक बड़े राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन का रूप ले लिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी ने यह साफ संकेत दिया कि क्षेत्र में BAP तेजी से अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। जिला जनपद उपाध्यक्ष केशुराम निनामा के मार्गदर्शन में पंचायत अध्यक्ष के रूप में पवन पारगी को जिम्मेदारी सौंपी गई। उपाध्यक्ष पद पर कैलाश डामर और सुखराम डामर को नियुक्त किया गया, जबकि मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी भारत की डामर और दीपू जी पारगी को दी गई। संगठन मंत्री के रूप में दशरथ जी मईडा को नियुक्त कर संगठन को मजबूती देने की दिशा में अहम कदम उठाया गया।
ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र भाई के नेतृत्व में पूरी ब्लॉक टीम ने कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई। उनके साथ उपाध्यक्ष सीताराम भाभर, राकेश भाई खाट, मदन भाई डामोर (संगठन मंत्री), सदस्य मुकेश गोदा, सुरेश देवदा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। शिवगढ़ ब्लॉक के BAP सदस्यों की भारी उपस्थिति ने आयोजन को और प्रभावशाली बना दिया।
इस मौके पर जिला जनपद उपाध्यक्ष केशुराम निनामा ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य गांव-गांव तक पहुंचकर आदिवासी समाज की आवाज को मजबूत करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया।
दौलतपुरा में हुए इस आयोजन के बाद यह साफ माना जा रहा है कि BAP अब क्षेत्र में मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में उभर रही है, जिससे आने वाले समय में स्थानीय राजनीति में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
रिपोर्टर - जितेंद्र कुमावत