गुरुवार देर शाम सैलाना के बायपास रोड स्थित टंकी चौराहे पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। दोनों घायलों को तत्काल सैलाना के शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सैलाना की सीतलामाता गली निवासी 55 वर्षीय वर्धमान राठौड़ उर्फ वर्दू काका अपने 13 वर्षीय पुत्र मनन के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान रतलाम - बांसवाड़ा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। सैलाना के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. शैलेष डांगे ने बताया कि दोनों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
इधर, सैलाना थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन की तलाश शुरू की और आखिरकार कार को राजस्थान के दानपुर में ट्रेस कर लिया। वहां की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन और चालक को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच जारी है।
रिपोर्टर जितेंद्र कुमावत
सैलाना बायपास पर दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्र गंभीर....