|
|
भोपाल के लोक भवन में आयोजित गरिमामय समारोह में सैनिकों के कल्याण हेतु उत्कृष्ट योगदान के लिए नीमच जिले को विशेष सम्मान मिला। महामहिम राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल ने कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल श्री पटेल ने सशस्त्र सेना ध्वज दिवस कोष के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह कोष वीर सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने नीमच जिले द्वारा इस पुनीत कार्य में किए गए उल्लेखनीय योगदान की सराहना की। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के नेतृत्व में नीमच जिले ने सशस्त्र सेना ध्वज दिवस कोष के लिए निर्धारित लक्ष्य से अधिक राशि का संग्रहण कर प्रदेश में उत्कृष्ट स्थान हासिल किया है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश सैनिक कल्याण संचालनालय एवं लोक भवन भोपाल के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। |