|
|
भोपाल में 20 अप्रैल 2026, सोमवार को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक नारी सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन एमवीएम मैदान में किया जाएगा। इस बड़े कार्यक्रम में नर्मदापुरम संभाग से लगभग 15 से 20 हजार महिलाओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में 350 बसें और करीब 2500 चार पहिया वाहन पहुंचेंगे, जिसके चलते शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा। ट्रैफिक रहेगा प्रभावित कंट्रोल रूम तिराहा से गांधी पार्क होते हुए रोशनपुरा चौराहा तक के मार्ग पर सुबह 10 बजे से भारी यातायात दबाव रहेगा। आमजन से अपील है कि वे इन मार्गों से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें। वैकल्पिक मार्ग जवाहर चौक से रंगमहल चौराहा, बाणगंगा, केएन प्रधान, खटलापुरा रोड मार्ग से आवागमन करें पुराने शहर से आने वाले वाहन लिली टॉकीज, जिंसी, कोर्ट चौराहा मार्ग अपनाएं वीआईपी रोड से नए शहर के लिए स्मार्ट रोड, भारत माता चौराहा, लिंक रोड नंबर-2 का उपयोग करें बसों और वाहनों की पार्किंग व्यवस्था रायसेन, विदिशा से आने वाले वाहन लाल परेड ग्राउंड में पार्क होंगे नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा से आने वाले वाहन भी लाल परेड ग्राउंड में पार्किंग करेंगे सीहोर और राजगढ़ से आने वाले वाहनों के लिए भी निर्धारित रूट से लाल परेड ग्राउंड पार्किंग तय भोपाल जिले की बसों के लिए भी अलग-अलग मार्गों से लाल परेड ग्राउंड पार्किंग व्यवस्था चार पहिया वाहनों के लिए अतिरिक्त पार्किंग सीहोर से आने वाले वाहन रविंद्र भवन में राजगढ़ से आने वाले वाहन एमएलए रेस्ट हाउस में अन्य जिलों के वाहन लाल परेड ग्राउंड में पार्क होंगे मीडिया पार्किंग प्रेस और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के वाहन पुलिस कमिश्नर कार्यालय में खड़े किए जाएंगे। प्रशासन की अपील नगरीय यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सहयोग करें। किसी भी असुविधा की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 0755-2677340, 2443850 या मोबाइल नंबर 7587602055 पर संपर्क किया जा सकता है। रिपोर्ट: वसीम अली |