आरोपी अनिल पिता जालमसिह निवासी ग्राम छायन एवं अरविन्द पिता मानसिह निवासी ग्राम तलाऊ की मादक पदार्थ तस्करी पर रोक लगाने हेतु पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत केन्द्रीय कारागृह इंदौर निरूद्
माननीय केन्द्रीय गृहमंत्री जी की अध्यक्षता में दिनांक 09.01.2026 को आयोजित एनकॉर्ड मिटिंग के तारतम्य में नारकोटिक्स ड्रग की समस्या से मुक्ति के अंतर्गत नीमच पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही ।
मध्यप्रदेश शासन के नशा मुक्ति अभियान 01 अप्रेल 2026 से आगामी 03 वर्षो में नषें से मुक्ति के तारतम्य में नीमच पुलिस की प्रभावी कार्यवाही।
मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क पर प्रहार करते 02 आरोपियों को पीट एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत 01 वर्ष के लिए केन्द्रीय कारागार इंदौर भेजा गया।
नीमच : श्री अंकित जायसवाल, पुलिस अधीक्षक नीमच के निर्देशन में श्री नवलसिंह सिसोदिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच एवं श्रीमति निकिता सिंह अअपु मनासा, सुश्री किरण चौहान नगर पुलिस अधीक्षक नीमच के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुकडेष्वर एवं नीमचसिटी द्वारा मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त आदतन आरोपी अरविन्द पिता मानसिह उम्र 40 साल निवासी ग्राम तलाऊ थाना कुकडेष्वर एवं अनिल पिता जालमसिह उम्र 30 साल निवासी ग्राम छायन थाना नीमच सिटी की मादक पदार्थ तस्करी की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पिट एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर केन्द्रीय कारागृह इंदौर भेजा गया।
आपराधिक रिकार्ड
*1 - अरविन्द पिता मानसिह उम्र 40 साल निवासी ग्राम तलाऊ थाना कुकडेष्वर* -
*क्रं*. *थाना* *अ. क्र.* *धारा* *विवरण*
1. पिपलिया मंडी जिला मंदसौर 47/2006 8/18, 29 NDPS Act 10 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम
2. थाना नारकोटिक्स सेल इंदौर प्रकोष्ठ नीमच 39/2025 8/18 NDPS Act 932 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम
3. थाना बोरून्दा जिला जोधपुर ग्रामीण (राजस्थान) 102/2025 8/15, 18, 29 NDPS Act 1.800 किलोग्राम अफीम व अवैध डोडा पोस्त
4. कुकडेष्वर जिला नीमच 13/2010 306 भादवि -
5. थाना भावगढ़ जिला मंदसौर 111/2021 457,380 भादवि -
6. थाना बनेडा जिला भीलवाडा (राजस्थान) 29/2019 457,380 भादवि -
7. थाना अफजलपुर जिला मंदसौर 06/22 457, 380 भादवि -
*2 - अनिल पिता जालमसिह उम्र 30 साल निवासी ग्राम छायन थाना नीमच सिटी* -
*क्रं.* *थाना* *अ. क्र.* *धारा* *विवरण*
1. नीमचसिटी जिला नीमच 270/2 8/15 NDPS Act 56 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा
2. नीमचसिटी जिला नीमच 96/21 8/15 NDPS Act 15 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा
3. थाना कनवास जिला कोटा ग्रामीण (राजस्थान) 26/25 8/15, 18 NDPS Act 1.079 किलोग्राम अफीम व अवैध डोडा पोस्त
4. नीमचसिटी जिला नीमच 195/21 323,336,353,506,34 भादवि -
5. नीमचसिटी जिला नीमच 449/24 34(2) आबकारी अधिनियम -
आरोपी अरविन्द व अनिल द्वारा लगातार मादक पदार्थ तस्करी की जा रही थी जिनकी गतिविधियों पर अंकूश लगाने के लिए स्वापक ओषधी और मनःप्रभावी पदार्थ अवैध व्यापार निवारण की अधिनियम के तहत आरोपी के विरूद्ध पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत् कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन जिला दण्डाधिकारी जिला नीमच के माध्यम से आयुक्त उज्जैन संभाग उज्जैन की ओर प्रस्तुत किया गया आयुक्त उज्जैन संभाग उज्जैन के आदेश दिनांक 17.04.2026 के पालन में दोनों आरोपी अनिल व अरविन्द को 01 वर्ष के लिए केन्द्रीय कारागृह इंदौर भेजा गया है।
जिला दण्डाधिकारी जिला नीमच श्री हिमांषु चन्द्रा एवं पुलिस अधीक्षक नीमच श्री अंकित जायसवाल द्वारा बताया गया कि, आदतन अपराधियां व मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त आरोपियों के विरूद्ध इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।