|
|
मध्य प्रदेश - रतलाम सूत्रों से मिली जानकारी के नामली थाने में एक आरोपी के फांसी लगाकर सुसाइड करने के मामले में टीआई गायत्री सोनी को लाइन अटैच और नाइट ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल नारायण जादौन को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले में चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी पिता ने खुदकुशी करने और अपनी गिरफ्तारी से पहले ही थाने में एक आवेदन दिया था जिसमें लिखा था मैंने बेटी को एक लड़के से वीडियो कॉल पर बात करते देखा था उसे समझाया। इस कारण पत्नी सास और साली मिलकर मेरे खिलाफ झूठे केस की साजिश रच रही हैं।पिता ने यह शिकायत सुबह की थी लेकिन पुलिस ने सिर्फ आवेदन लेकर रख लिया। दोपहर में बेटी ने उन्हीं पर रेप का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करा दिया और रात को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।लोअर का नाड़ा नल में बांधा फंदा बनाकर झूल गया 16 साल की बेटी से रेप के आरोप में गिरफ्तार 38 वर्षीय पिता ने 15 अप्रैल की रात 3.30 से 4 बजे के बीच नामली थाने की हवालात (बंदी गृह) में अपने लोअर के नाड़े से फांसी का फंदा लगा लिया था जिससे उसकी मौत हो गई।हवालात में एक कोने में टॉयलेट बना था, जिसकी दीवार केवल तीन फीट थी। ऊपर स्पेस खुला था। टॉयलेट के पास ही नल का पाइप था। पाइप के सहारे लोअर के नाड़े से गले में फांसी का फंदा लगा लिया था। रिपोर्ट: वसीम अली |