|
|
नीमच l नगर पालिका नीमच द्वारा महिला थाने के आगे गांधी कॉलोनी के यहां सड़क तक सामान फैलाने पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया के निर्देश पर सांवरिया फर्नीचर के यहां चालानी कार्रवाई करते हुए ₹5000 का जुर्माना वसूल किया. स्वास्थ्य अधिकारी श्री दिनेश टॉक ने बताया कि सांवरिया फर्नीचर के संचालक द्वारा दुकान के बाहर सड़क तक सामान जमा कर अतिक्रमण किया हुआ था, दुकान संचालक को बार-बार समझाइश देने एवं नोटिस भेजने के बाद भी दुकान संचालक द्वारा सड़क तक किया हुआ अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा था, इस पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी के निर्देश पर स्वच्छता निरीक्षक श्री गोपाल नरवाले को चालानी कार्रवाई करने एवं सड़क तक जमाए गए सामान को हटाने की हिदायत देने हेतु भेजा गया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी के निर्देश पर स्वच्छता निरीक्षक श्री गोपाल नरवाले ने सांवरिया फर्नीचर का ₹5000 का चालान बनाकर जुर्माना वसूला एवं सड़क तक जमाया हुआ सामान हटाने की चेतावनी देते हुए कहा कि पुनरावृत्ति होने पर दुकान सील करने की कार्रवाई की जावेगी. |