नीमच : श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज महिला मंडल नीमच की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना जोशी ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला मंडल ने ऐसी 06 मेहनतकश एकल व विधवा महिलाओं का सम्मान कर महिला दिवस व फाग उत्सव मनाया जो मेहनत व संघर्ष करते हुए स्वाभिमान के साथ अपने बच्चों को शिक्षित व संस्कारित कर रही है ।
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस और फाग उत्सव का आयोजन गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज नगरसभा के बरूखेड़ा रोड़ स्थित गौतम आश्रम भवन पर किया गया जिसमें बड़ी संख्या में समाज की महिलाओं व युवतियों ने भाग लेकर राधाकृष्ण के साथ फाग उत्सव व महिला दिवस मनाया। समारोह में महिला समाज की संरक्षिका श्रीमती राजकुमारी शर्मा, सचिव रेखा शर्मा, कोषाध्यक्ष ज्योति जोशी उपाध्यक्ष ज्योति जगदीश ने सभी का अभिवादन वंदन किया।
मंडल अध्यक्ष श्रीमती अर्चना जोशी ने बताया कि इस अवसर जावद से पधारी बाल विदुषी हिमांशी दवी श्रीमती गायत्री देवी ने तथा अर्चना शर्मा ने राधा कृष्ण के मधुर भजनों की प्रस्तुती दी, व कृष्ण व राधारानी के दिव्य प्रसंगों को सुनाया । राधा के रूप में मेघा डोरिया तथा कृष्ण का अभिनय मेघा व्यास ने किया।
संचालन एडवोकेट श्रद्धा त्रिपाठी ने तथा आभार ममता गोपाल कृष्ण पंचारिया ने माना।
देश : श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज महिला मंडल ने मेहनतकश विधवा महिलाओं का सम्मान कर मनाया महिला दिवस व फाग उत्सव