एकीकृत शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सकरावदा में शनिवार को 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा 12वीं के छात्र-छात्राओं के सम्मान में पोस्ट-एग्जाम सेलिब्रेशन एवं छात्र विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में रंग पंचमी का पर्व भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर खुशियां साझा कीं और अपने सीनियर साथियों को भावभीनी विदाई दी।
कार्यक्रम में संस्था प्राचार्य रमेश चंद्र डोंडियार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन का यह पड़ाव महत्वपूर्ण होता है और सभी छात्र आगे चलकर अपने परिवार, समाज और विद्यालय का नाम रोशन करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता उच्च माध्यमिक शिक्षक रवींद्र वर्मा ने की।
इस दौरान विद्यार्थियों ने विदाई भाषण, गीत-संगीत एवं रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से माहौल को भावुक और यादगार बना दिया। कई छात्रों ने अपने अनुभव साझा करते हुए शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यालय में बिताए गए पलों को याद किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन उच्च माध्यमिक शिक्षक बंशीलाल सुनार्थी द्वारा किया गया। अंत में विद्यालय के शिक्षक हरिराम चौधरी, सुश्री भावना मालवीय, राधेश्याम मौर्य, पंकज भट्ट, बाबूलाल गुर्जर और श्रीमती तारा चौहान सहित अन्य शिक्षकों ने विद्यालय से विदा ले रहे विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह हर्षोल्लास और भावुक माहौल के साथ संपन्न हुआ।
देश : विद्यालय में छात्र विदाई समारोह व रंग पंचमी का आयोजन