|
नीमच। संपूर्ण जिले के साथ गुरुवार 26 नवंबर को नगर पालिका कार्यालय नीमच मैं भी संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर नगर पालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों ने संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया। भारतीय संविधान को अंगीकृत किये जाने की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में संविधान की उद्देशिका ( प्रस्तावना ) का वाचन कार्यालय अधीक्षक कन्हैया लाल शर्मा ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारीयों ने उपस्थित होकर संविधान के नियमों का पालन करने एवं संविधान की रक्षा करने का संकल्प दोहराया। |