|
आगर मालवा : प्रदेश के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री तथा आगर मालवा जिले के प्रभारी मंत्री श्री नागर सिंह चौहान ने रतनपुरा में विधायक श्री भैरव सिंह बापू के निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने स्वर्गीय श्री गजेंद्र सिंह परिहार को पुष्पांजलि भी अर्पित की। इस अवसर पर विधायक आगर श्री माधव सिंह मधु गहलोत, पूर्व विधायक श्री राणा विक्रम सिंह, जिला अध्यक्ष आगर श्री ओम मालवीय, श्री मयंक राजपूत श्री गोविंद सिंह बरखेड़ी श्री अभिजीत बजाज एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी स्वर्गीय श्री गजेंद्र सिंह परिहार के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कर स्वर्गीय श्री गजेंद्र सिंह परिहार की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि सुसनेर के विधायक श्री भैरव सिंह परिहार बापू के सुपुत्र श्री गजेंद्र सिंह परिहार बबलू बन्ना का गत दिनों आकस्मिक रूप से स्वास्थ्य खराब हो जाने के बाद उपचार के दौरान निधन हो गया था। प्रभारी मंत्री श्री नागर सिंह चौहान, विधायक आगर श्री माधव सिंह मधु गहलोत एवं जनप्रतिनिधियों ने शनिवार को विधायक सुसनेर श्री भैरव सिंह बापू के पैतृक गांव झालावाड़ जिले के रतनपुरा स्थित उनके निज निवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की और स्वर्गीय श्री गजेंद्र सिंह परिहार बबलू बन्ना को पुष्पांजलि एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किए। |